किसी टाइगर की तरह अस्पताल पहुंचे थे सैफ अली खान, रीढ़ की हड्डी से दो मिमी. दूर धंसा था चाकू, डॉक्टरों ने किए खुलासे

सैफ का ऑपरेशन करने वाले न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने कहा कि सैफ बहुत भाग्यशाली हैं। डॉ. डांगे ने कहा कि वह ठीक हैं और उन्होंने आज चलना भी शुरू कर दिया है।

Saif Ali Khan Narrow Escape: सैफ अली खान का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने शुक्रवार को कहा कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए क्योंकि हमलावर का चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी से केवल 2 मिलीमीटर दूर रह गया। डॉक्टरों ने कहा कि भले ही सैफ सदमे की हालत में और खून से लथपथ थे, वह एक टाइगर की तरह चले आए, वह वाकई असली जिंदगी के भी हीरो हैं।

Saif attacked

सैफ खान पर जानलेवा हमला

स्पाइनल फ्लुएड की मरम्मत

सैफ का ऑपरेशन करने वाले न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने कहा कि सैफ बहुत भाग्यशाली हैं। डॉ. डांगे ने कहा कि वह ठीक हैं और उन्होंने आज चलना भी शुरू कर दिया है। हमने संक्रमण से बचने के लिए आज के लिए उनसे मिलने वाले लोगों को रोक दिया है। रीढ़ की हड्डी के स्पाइनल फ्लुएड की मरम्मत हो गई है। रिकवरी संतोषजनक रही है।

End of Feed