सैफ पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स ने बाद में बदले कपड़े, बांद्रा से ली थी ट्रेन, अब तक घूम रहा आजाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 18, 2025, 10:39 AM IST

मुंबई पुलिस ने कहा कि हमलावर ने संभवत: मुंबई में घूमने या दूसरी जगह जाने के लिए बांद्रा से ट्रेन ली थी। पुलिस की कई टीमें हमलावर का पता लगाने के लिए शहर भर के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

Saif Ali Khan attacker Still Roaming Free: मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की घटना के दो दिन बाद बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को चाकू मारने वाले हमलावर की एक नई तस्वीर सामने आई है। इस नई तस्वीर में हमलावर पहले की तस्वीरों की तुलना में अलग कपड़ों में दिख रहा है। उसकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। घटना के एक दिन बाद हमलावर नीली शर्ट पहने हुए दिखा था, जबकि सैफ पर हमले वाली उस रात उसने काली टी-शर्ट पहनी थी।

Saif attacked

सैफ का हमलावर अब तक फरार

हमलावर ने बांद्रा से ट्रेन ली

मुंबई पुलिस ने कहा कि हमलावर ने संभवत: मुंबई में घूमने या दूसरी जगह जाने के लिए बांद्रा से ट्रेन ली थी। पुलिस की कई टीमें हमलावर का पता लगाने के लिए शहर भर के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। एफआईआर के मुताबिक, हमलावर सैफ के छोटे बेटे जेह के बेडरूम में घुस गया था। एक घरेलू नौकर के शोर मचाने के बाद सैफ सामने आए और हमलावर ने उनपर ताबड़तड़ चाकू से 6 वार किए जिसमें सबसे गहरा वार रीढ़ से सिर्फ 2 मिमी. दूर रह गया था।

End of Feed