रेल यात्रियों की सुरक्षा को मिला कवच, दिल्ली-मुंबई रूट पर Kavach 4.0 वर्जन की एंट्री

Kavach 4.0: आत्मनिर्भर भारत की पटरी पर दौड़ा कवच 4.0, इससे रेल यात्रियों की सुरक्षा को नई उड़ान मिलेगी, इससे हादसों पर ब्रेक लगेगा साथ ही कोहरे में भी रेल अब नहीं रुकेगी।

भारतीय रेलवे ने स्वदेशी रूप से विकसित की गई अत्याधुनिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0 को दिल्ली-मुंबई के व्यस्त मथुरा-कोटा खंड पर सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। यह कदम रेलवे सुरक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।भारतीय रेलवे हर साल 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च करता है। कवच 4.0 इसका सबसे प्रमुख उदाहरण है, जो देश को आधुनिक रेलवे सुरक्षा की दिशा में तेजी से आगे ले जा रहा है।भारतीय रेलवे की यह पहल देश को सुरक्षित, स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक और सशक्त कदम है।

Kavach in Train

अत्याधुनिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा 'कवच 4.0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'आत्मनिर्भर भारत' विज़न की प्रेरणा से विकसित किया गया है। यह एक तकनीकी रूप से उन्नत प्रणाली है जिसे बहुत कम समय में तैयार और इंस्टॉल किया गया है। जहां अन्य देशों को ऐसी प्रणाली बनाने में 20-30 साल लगे, वहीं भारत ने यह उपलब्धि बहुत ही कम समय में हासिल की है।'

End of Feed