ET Now Global Business Summit 2024: इस ग्रह पर मनुष्य ही एकमात्र समस्या है- सद्गुरु

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 11:14 AM IST

ET Now Global Business Summit 2024: सद्गुरु ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में कहा कि मनुष्य ही इस ग्रह पर एकमात्र समस्या है। उनका कहना है कि पुरुष समस्या बन गए हैं क्योंकि आपकी बुद्धिमत्ता ही समस्या है। सद्गुरु, एक योगिक दूरदर्शी वक्ता हैं। जिन्होंने टाइम्स ग्रुप के ग्लोबल बिजनेस समिट के दूसरे दिन की शुरुआत की।

ET Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के 8वें संस्करण का शुक्रवार (9 फरवरी) को आगाज हुआ। समिट के पहले दिन पीएम मोदी, नितिन गडकरी समेत देश-दुनिया के अर्थशास्त्री, बुद्धिजीवी, शिक्षाविदों ने दुनिया के बदलते आर्थिक परिदृश्य और इसकी चुनौतियों पर अपने विचार रखे। इस दौरान भारत में तेजी से हो रहे विकास, विकसित भारत के रौडमैप पर भी विचार रखे गए। दूसरे दिन की शुरुआत सद्गुरु के सेशन के साथ हुई। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस ग्रह पर मनुष्य ही एकमात्र समस्या है।

Sadguru.

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में सद्गुरु।

सद्गुरु बोले- इस ग्रह पर मनुष्य ही है एकमात्र समस्या

सद्गुरु कहते हैं, मनुष्य ही इस ग्रह पर एकमात्र समस्या है। उनका कहना है कि पुरुष समस्या बन गए हैं क्योंकि आपकी बुद्धिमत्ता ही समस्या है। आधे मस्तिष्क वाला पुरुष अधिक खुश होता लेकिन वह अपनी उन्नत बुद्धि का प्रबंधन करने में असमर्थ हो गया है। अपनी बुद्धि को पुनः इंजीनियर करना महत्वपूर्ण है।

End of Feed