उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, एनडीए में शामिल होंगे RLD प्रमुख जयंत चौधरी, किया औपचारिक ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 05:30 PM IST

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी ने एनडीए में शामिल होने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करके यह फैसला लिया है।

Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी जल्द ही एनडीए में शामिल होंगे। सोमवार को उन्होंने इसका औपचारिक ऐलान कर दिया। जयंत चौधरी ने कहा, हमने सभी विधायकों से बातचीत करके यह फैसला लिया है। सभी विधायक और कार्यकर्ता हमारे फैसले के साथ हैं।

Jayant Chaudhary confirms alliance with BJP

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कहा, इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी, हमें परिस्थितियों के कारण थोड़े ही समय में यह फैसला लेना पड़ा। हम लोगों के लिए कुद अच्छा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा गया है। यह मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए और किसान समुदाय के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

End of Feed