RJD Tejaswi Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी संविधान संशोधन प्रस्ताव पास, राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने प्रस्ताव पेश किया, ये प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है। बताते हैं कि अब चुनाव में पार्टी का सिंबल वगैरह देने का अधिकार तेजस्वी यादव को भी मिला है यानी कि तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के समकक्ष अधिकार मिल गया है।
अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर के फैसले ले सकेंगे
वहीं बता दें कि राजद कार्यकारिणी की बैठक में ना तो प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पहुंचे और ना ही उनके संसद बेटे सुधाकर सिंह, वहीं 21 जून को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।
ये भी पढ़ें- Tejashwi on BJP: 'विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन 'दूल्हा' कोई नहीं', तेजस्वी यादव ने भाजपा पर ऐसे कसा तंज
वहीं 5 जुलाई को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन की सारी जिम्मेवारी रामचंद्र पूर्वे को दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत सभी नेता शामिल हुए।
