पारिवारिक तनाव के बीच लालू प्रसाद यादव के घर गूंजी किलकारी, तेजस्वी फिर बने पिता, बहन रोहिणी ने नाम दिया 'टूटू'

बच्चे का जन्म कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ है। तेजस्वी यादव का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले 2023 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था, जिसे परिवार ने कात्यायनी नाम दिया है।

Tejashwi Yadav Becomes Father Again: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिर से दादा बने हैं। उनके बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है, तो वहीं बहन रोहिणी आचार्य ने भतीजे 'जूनियर टूटू' का स्वागत किया है। तेजस्वी की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए रोहिणी ने लिखा- गौरवान्वित मां-पापा, दादा-दादी और बहन कात्यायनी को ढेर सारी बधाई। हमारे जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।

Tejashwi becomes father

तेजस्वी यादव फिर बने पिता

सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ...

इससे पहले उनके भाई तेजस्वी ने 'एक्स' और फेसबुक पर बच्चे की तस्वीर के साथ खबर सुनाई। उन्होंने लिखा, 'सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!

End of Feed