'प्रदर्शन करना अपराध बन गया...', मोदी सरकार पर बरसे कपिल सिब्बल

Delhi Protest: जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचना से बाहर किए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए सिब्बल ने कहा कि अब लोग रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर सकते हैं।

Delhi Protest: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचना से बाहर किए जाने को लेकर शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि विरोध प्रदर्शन करना अपराध बन गया है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि सुप्रीम कोर्ट नागरिकों के विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेगा।

Kapil Sibal

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने कहा कि देश में बेरोजगारी, आर्थिक परेशानियों और सार्वजनिक निवेश में कमी के कारण लोगों का सरकार से भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी जल्दी सत्ता से हटेगी, देश के लिए उतना ही बेहतर होगा।

End of Feed