Telangana: तेलंगाना सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों के करीब पहुंची बचाव टीम, बोले राहुल गांधी- कोई कसर नहीं छोड़े सरकार

Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ लोग अंदर फंस गए हैं और उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना के सुरंग हादसे में फंसे 8 मजदूरों को बचाने का अभियान जारी है। अभी मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम फंसे हुए श्रमिकों के और नजदीक पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना की सरकार से कहा कि वो बचाव कार्य में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ें। आठ में से छह (दो इंजीनियर और चार मजदूर) ‘जयप्रकाश एसोसिएट्स’ के हैं और दो अमेरिकी कंपनी के कर्मचारी हैं।

End of Feed