पारदर्शी तरीके से गणतंत्र दिवस की झांकियों का हुआ चयन, इन राज्यों को मिला मौका, समझें पूरा मामला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 08:50 AM IST

Republic Day Tableau: पंजाब और कर्नाटक सहित विपक्ष-शासित कई राज्यों द्वारा उनकी झांकियों को मंजूरी न मिलने के बाद चयन प्रक्रिया को लेकर केंद्र की आलोचना की पृष्ठभूमि में यह स्पष्टीकरण आया है।

Republic Day Tableau: राज्यों और रक्षा मंत्रालय के बीच परामर्श के बाद तय हुए एक समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत कर्तव्य पथ पर अगले तीन गणतंत्र दिवस समारोहों में झांकियां प्रदर्शित करने का ‘समान’ अवसर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पंजाब और कर्नाटक सहित विपक्ष-शासित कई राज्यों द्वारा उनकी झांकियों को मंजूरी न मिलने के बाद चयन प्रक्रिया को लेकर केंद्र की आलोचना की पृष्ठभूमि में यह स्पष्टीकरण आया है।

Republic tablaue

गणतंत्र दिवस झांकियां (फाइल फोटो)

16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चयन

सूत्रों ने कहा कि झांकी के चयन के लिए परामर्श प्रक्रिया पिछले साल 25 मई को रक्षा सचिव गिरिधर अरामने की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक से शुरू हुई थी और बाद में तीन साल की योजना तैयार की गई। उन्होंने कहा कि एक विशेषज्ञ समिति द्वारा चार दौर की बैठकों के बाद, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियां प्रदर्शित करने के लिए हर साल की तरह 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया।

End of Feed