गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ दुनिया ने देखी भारत की ताकत, परेड में दिखी नारी शक्ति की शानदार झलक

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jan 26, 2024, 02:28 PM IST

Republic Day Parade 2024: कैप्टन संध्या के नेतृत्व में तीनों सेवाओं की महिला टुकड़ी ने मार्च किया। इनमें कैप्टन शरण्या राव, सब लेफ्टिनेंट अंशू यादव और फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रृष्टि राव के साथ पूर महिला दल ने खूब तालियां बटोरीं।

Republic Day Parade 2024: भारत ने शुक्रवार को अपने 75वें गणतंत्र दिवस की शुरुआत अपनी महिला शक्ति और सैन्य शक्ति के भव्य प्रदर्शन के साथ की, जिसमें विशिष्ट मार्चिंग टुकड़ियां, मिसाइलें, युद्धक विमान, निगरानी उपकरण और घातक हथियार प्रणालियां शामिल थीं। समारोह के मुख्य अतिथि और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत पूरी दुनिया भारत की शक्ति का साक्षी बनी। पहली बार, सेना की तीनों सेवाओं की संपूर्ण महिला टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया, जो देश की बढ़ती नारी शक्ति को दर्शाता है।

Republic Day

गणतंत्र दिवस परेड

परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम और नगाड़ा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई। यह भी अपने आप में पहली बार था। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सलामी लेने के साथ हुई। वह और मैक्रों, भारतीय राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के साथ, पारंपरिक बग्गी में कर्तव्य पथ पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई अन्य केंद्रीय मंत्री, देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी, विदेशी राजनयिक और वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी के मध्य में स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित सबसे बड़े कार्यक्रम में दर्शकों में शामिल थे।

End of Feed