Republic Day Celebration 2024: परेड में इस बार झलकेगी नारी शक्ति, झांकी से लेकर हथियारों तक दिखेगा महिला सशक्तिकरण दबदबा

Republic Day Celebration 2024: 75वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’ है। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी भी मार्च करेगी। कई राज्यों की झांकियों के केंद्र में भी महिलाएं ही होंगी। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि देंगे।

Republic Day Celebration 2024: गणतंत्र दिवस (Republic Day) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस साल गणतंत्र दिवस परेड बेहद खास बनने जा रहा है। इस बार परेड में महिलाएं भी परेड करती नजर आएंगी। कर्तव्य पथ पर परेड, मार्चिंग दस्ते, झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी महिलाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी। वहीं महिला सैनिकों में भी इस बात का जोश देखने को मिल रहा है। इस परेड महिला सशक्तिकरण की तस्वीर झलकेगी। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय ने विभागों को नोटिस भी जारी कर दी है। देश में पहली बार ऐसा होगा जब आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) की महिला टुकड़ी गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड करेंगी। इसके अलावा भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेवा से भी एक-एक टुकड़ी इस परेड का हिस्सा होंगी। सभी महिलाएं भारतीय सेनाओं में नारी शक्ति के बढ़ते वर्चस्व का प्रदर्शन करेंगी। इस साल 26 जनवरी परेड में नौसेना का थीम नारी शक्ति और आत्मनिर्भर हथियार रखा गया है। इस बार नौसेना की झांकी में नारी शक्ति की ताकत देखने को मिलेगी। महिला हर रैंक में और हर रोल में दिखेगी।

Republic Day Celebration 2024

इस साल के गणतंत्र दिवस की थीम महिलाओं पर आधारित है तो परेड में महिलाओं का अब तक का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों यंत्रों के साथ परेड की शुरुआत करेंगी। सभी समूह सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देते हैं लेकिन इस बार एक और नई पहल की जा रही है जिसमें केवल एक समूह ही सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देगा और बाकी अन्य 11 समूह अलग-अलग अपनी प्रस्तुति देंगे।

End of Feed