Rama Navami Ruckus Row: रामनवमी के मौके पर महाराष्ट्र से गुजरात और फिर पश्चिम बंगाल में बवाल देखने को मिला। गुरुवार (30 मार्च, 2023) शाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित गुजरात के वडोदरा में फिर से एक अन्य शोभा-यात्रा पर पथराव किया गया। यह घटना फतेहपुरा रोड वाले इलाके के आसपास हुई। इस बीच, कुछ टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ीं।
वहीं, सीएम ममता बनर्जी के शासन वाले बंगाल से इसी तरह की खबर आई। बताया गया कि वहां पर हावड़ा के शिवपुरी में रामनवमी के जुलूस के बीच कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी, जबकि इससे पहले गुजरात के वडोदरा में दोपहर को उससे पहले महाराष्ट्र के संभाजीनगर में इस तरह की घटना हुई थी।
#WATCH | West Bengal: Police personnel conduct flag march after ruckus during 'Rama Navami' procession in Howrah wh… t.co/w72bY84i51
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
समाचार एजेंसी आईएएनएस की ओर से बताया गया कि छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार-गुरुवार की रात दो गुटों के बीच झड़पें हुई थीं। अफसरों के अनुसार, आधा दर्जन वाहनों को इस दौरान आग के हवाले कर दिया गया था। हालांकि, गुरुवार सुबह स्थिति नियंत्रित की गई और डिप्टी-सीएम ने लोगों से संयम बरतने की अपील की।
#WATCH | West Bengal: Ruckus during 'Rama Navami' procession in Howrah; vehicles torched. Police personnel on the s… t.co/qCT3PfxhfV
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
हावड़ा में हुआ क्या, जो चढ़ गया सीएम ममता का पारा?हावड़ा में शोभायात्रा जब काजीपाड़ा इलाके से जा रही थी तभी दो समूहों में हिंसा हुई, जिसमें कई वाहनों को फूंक दिया गया। इस दौरान दुकानों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। पुलिस को उस वक्त भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। वैसे, अफसरों ने बताया कि इलाके में स्थिति काबू में है। पुलिस ने बताया कि कई लोग हिरासत में लिए गए हैं, जबकि सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून अपना काम करेगा।
They have been hiring goons from outside the state to orchestrate communal riots. Nobody has stopped their processi… t.co/SkAg8MBTU2
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
