राम मंदिर CEO की क्या होगी पात्रता, करने होंगे कौन से काम, चयन समिति के सदस्य ने बताया

चयन समिति के सदस्य सुरेश हावरे ने टाइम्स नाउ नवभारत से बताया कि समिति ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि राम मंदिर के CEO पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति केवल कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि रामभक्त भी होना चाहिए।

Ram Temple CEO: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद और मंदिर के बढ़ते प्रशासनिक दायरे के बीच श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है, जिसमें सेवानिवृत्त परमाणु वैज्ञानिक सुरेश हावरे, पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रमोद कोहली और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल हैं।

Ram Mandir

अयोध्या के राम मंदिर में होगी CEO की नियुक्ति।

रामभक्त वैष्णव उम्मीदवारों को प्राथमिकता

चयन समिति के सदस्य सुरेश हावरे ने टाइम्स नाउ नवभारत से बताया कि समिति ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि राम मंदिर के CEO पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति केवल कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि रामभक्त भी होना चाहिए। आवेदक का सक्रिय हिंदू होना अनिवार्य है और रामभक्त वैष्णव उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

End of Feed