Ram Navami 2024: बंगाल में पहली बार रामनवमी पर सार्वजनिक छुट्टी, लोकसभा चुनाव से पहले ममता सरकार का बड़ा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2024, 10:03 PM IST

Ram Navami Holiday in West Bengal: तृणमूल सरकार ने 2011 में राज्य की सत्ता में आने के बाद पहली बार रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह ऐलान कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली महारैली से ठीक एक दिन पहले किया गया है। यहीं से ममता बनर्जी चुनाव अभियान का बिगुल फूकेंगी।

Mamata Announces Ram Navami Holiday: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। ममता बनर्जी सरकार ने 17 अप्रैल को राम नवमी के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के सभी कार्यालय, उनके सहयोगी संगठन और उपक्रम 17 अप्रैल को बंद रहेंगे।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

बता दें, तृणमूल सरकार ने 2011 में राज्य की सत्ता में आने के बाद पहली बार रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। ममता बनर्जी सरकार ने यह ऐलान कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली महारैली से ठीक एक दिन पहले की है। यहीं से ममता बनर्जी चुनाव अभियान का बिगुल फूकेंगी।

End of Feed