राम मंदिर: अयोध्या के लिए आठ नई उड़ानें, चेन्नई-दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरू समेत इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 10:32 PM IST

Ayodhya Flights: एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट 1 फरवरी से अयोध्या के लिए 8 नई उड़ानों का संचालन करेगी।अधिकारी ने कहा कि अयोध्या को ये उड़ानें दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ेंगी।

Ayodhya Flights: राम मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच अयोध्या को आठ नई उड़ानों की सौगात मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट इन 8 नई उड़ानों का संचालन करेगी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसका शुभारंभ करेंगे। अधिकारी ने कहा कि अयोध्या को ये उड़ानें दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ेंगी।

Flight

अयोध्या के लिए 8 नई उड़ानें

उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अयोध्या धाम में इसी महीने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया था। इस बीच, घरेलू एयरलाइन जूम बुधवार को दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान के साथ अपनी सेवाएं बहाल करेगी।

End of Feed