Ayodhya: राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज, जानें अक्षत पूजन की खास बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 04:17 PM IST

Ram Mandir Update: अयोध्या के राम मंदिर में अगले साल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसे भव्य बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने आज अक्षत पूजन की शुरुआत की। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत सौंप कर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए निवेदन करेंगे।

Ayodhya News: राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट आज अक्षत पूजन किया गया। आज पूजित अक्षत विश्व हिंदू परिषद के 45 से ज्यादा इकाइयों के द्वारा देश के 5 लाख से ज्यादा मठ मंदिर और राम भक्तों के लिए भेजा जाएगा। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत सौंप कर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए निवेदन करेंगे।

Ram Mandir Update

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अक्षत पूजन।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू

अयोध्या में रविवार को 'अक्षत पूजा' के साथ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू हो गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि पर भगवान राम के दरबार में हल्दी और देसी घी के साथ लगभग 100 क्विंटल साबुत चावल की पूजा के साथ 'अक्षत पूजा' का आयोजन किया। इस पूजित चावल को पांच किलोग्राम क्षमता वाले पीतल के बर्तनों में पैक किया गया है और देश के 45 संगठनात्मक प्रांतों से अयोध्या में एकत्र हुए विश्व हिंदू परिषद के 90 पदाधिकारियों को वितरित किया गया है, जो 22 जनवरी से पहले इसे पूरे देश में वितरित करेंगे। अगले साल 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई है। उससे पहले देशभर में करोड़ों भक्तों तक भगवान राम का प्रसाद अक्षत के रुप में पहुंचाया जाना है।

End of Feed