लॉरेंस बिश्नोई के सपोर्ट में आये राकेश टिकैत, Salman Khan को दे डाली ये नसीहत

राकेश टिकैत ने सलमान खान से अपील की है कि वो बिश्नोई समाज से माफी मांग लें। पिछले कुछ साल से काले हिरण शिकार मामले पर बिश्नोई समाज की ओर से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सलमान खान माफी मांग लें तो सही है गलती-सलती तो होती रहती है।

लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड स्टार सलामान खान को कई बार धमकी दी है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान के दोस्त और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करवा दी है। क्योंकि लॉरेंस का कहना है कि सलमान खान ने काला हिरण को मारा है इसलिए वो बिश्नोई समाज से माफी मांगें। इसी को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का बयान अब सामने आया। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर वह माफी मांग ले तो सही है गलती-सलती तो होती ही रहती है, नहीं तो यह विवाद चलता रहेगा। इसमें पता नहीं कौन-कौन लपेटे में आएगा और विवाद निपट जाए तभी ठीक है।

Bishnoi Gang

किसान नेता राकेश टिकैत ने दी सलमान खान को सलाह

सलमान खान को मंदिर जा कर माफी मांग लेनी चाहिए- टिकैत

टिकैत ने आगे कहा कि ये समाज से जुड़ा हुआ मामला है। सलमान खान को मंदिर जा कर माफी मांग लेनी चाहिए, नहीं तो जेल में बंद आदमी पता नहीं कब टपकवा (खत्म करना) दे। बता दें, हाल ही में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वहीं, उसने सोशल मीडिया पर धमकीभरा पोस्ट करते हुए कहा था कि जो भी सलमान खान के साथ खड़ा होगा उसे अपना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

End of Feed