Rajasthan News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से की मुलाक़ात

Rajasthan Deputy CM Diya Kumar: राजस्थान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने केंद्र से 900 नये आंगनबाड़ी भवनों की मांग की है।

Rajasthan Deputy CM Diya Kumar: देश के सभी राज्यों के महिला एवं बाल विकास विभाग का एक राष्ट्रीय चिंतन शिविर जनवरी माह में उदयपुर में आयोजित किया जायेगा। इस चिंतन शिविर में केन्द्रीय मंत्री समेत सभी राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्री भाग लेंगे तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों, पोषाहार तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर और राज्यों की आवश्यकतानुसार एक रोडमैप तैयार करेंगे।

rajasthan news

राजस्थान डिप्टी सीएम दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की और विभाग से संबंधित सभी मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से माँग की है कि विभाग की विभिन्न योजनाओं में केन्द्र से मिलने वाले अनुदान की राशि को एकमुश्त जारी किया जाये, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनका मानदेय हर माह प्राप्त हो सके।

End of Feed