राजस्थान में महिलाओं से BJP नेता का बुरा व्यवहार, कहा- मोदी को गाली देते हो, इन्हें कंबल मत दो...सचिन पायलट हुए आक्रामक, देखें- VIDEO

Sukhbir Singh Jaunapuria Muslim Lady misbehaves Video: राजस्थान के टोंक के कराड में जरूरतमंदों को कंबल बांटने के दौरान एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया। BJP के टोंक-सवाई माधोपुर से दो बार के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुस्लिम महिलाओं से भेदभाव किया।

Sukhbir Singh Jaunapuria Video: राजस्थान के टोंक के कराड में जरूरतमंदों को कंबल बांटने के एक इवेंट में, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने तीन मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से मना कर दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह मुस्लिम थी। जैसे ही नेता को उनके नाम पता चले तो धर्म के नाम पर उन्होंने मना कर दिया कि इन्हें कंबल नहीं दो। कहा जा रहा है कि नेता ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गाली” देते हैं, उन्हें कंबल लेने का कोई हक नहीं है।' इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उपलब्ध एक वीडियो में बुजुर्ग मुस्लिम महिला को इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए देखा जा सकता है।

राजस्थान में बुजुर्ग मुस्लिम महिला से BJP नेता का बुरा व्यवहार

राजस्थान में बुजुर्ग मुस्लिम महिला से BJP नेता का बुरा व्यवहार

सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह आए एक वीडियो में, टोंक-सवाई माधोपुर से दो बार के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को उन मुस्लिम महिलाओं में से एक का नाम पूछते हुए सुना जा सकता है। जब महिलाओं ने अपना नाम बताया सुकरन खान तो जौनापुरिया ने अपने लोगों से उनसे कंबल वापस लेने को कहा और कहा कि इन्हें कंबर मत दो। यहां ये क्यों लाए गए। भेजा यहां से।

End of Feed