Bharat Jodo Nyay Yatra: आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जनसभा को करेंगे संबोधित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2024, 10:57 AM IST

Rahul Bharat Jodo Nyay Yatra in chhattisgarh News: राहुल की ये यात्रा मणिपुर से शुरू हुई थी और असम, बंगाल होते हुए अब छत्तीसगढ़ पहुंच रही है। 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड रवाना होगी।

Rahul Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra) आज सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राज्य की सत्ता से बाहर होने के बाद राहुल गांधी पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rahul yatra

राहुल गांधी

इन जगहों से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती और कोरबा जिलों से होकर गुजरेगी। उसके अगले दिन यात्रा कोरबा, सूरजपुर से होकर गुजरेगी, जबकि 13 फरवरी को सरगुजा और बलरामपुर से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड रवाना होगी।

End of Feed