Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी साल 2024 का लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (यूपी) की अमेठी सीट से लड़ेंगे। यह जानकारी शुक्रवार (18 अगस्त, 2023) को यूपी कांग्रेस के प्रभारी अजय राय ने पत्रकारों को दी। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि केरल के वायनाड से पार्टी सांसद की बहन और नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा कहां से लड़ेंगी। राय के मुताबिक, वाड्रा चाहेंगी तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लड़ सकती हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बात करते हुए पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल।
"प्रियंका के लिए कार्यकर्ता लड़ा देंगे जान"दरअसल, मीडिया वालों ने उनसे राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल दागा था, जिस पर उनका जवाब आया- बिल्कुल...वह अमेठी से लड़ेंगे। अगर प्रियंका गांधी की इलेक्शन लड़ने की इच्छा वाराणसी से लड़ने की होगी, तब हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लड़ा देगा। देखें, राय ने मीडिया को क्या बताया?:
