गुजरात कांग्रेस अधिवेशन से पहले राहुल गांधी का दौरा, अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों करेंगे चर्चा

Gujarat Assembly Elections: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7-8 मार्च को गुजरात के दौरे पर होंगे, जहां वे अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए जिला और राज्य स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य के पार्टी नेताओं से मिलेंगे।

अप्रैल में अहमदाबाद में होने वाले दो दिवसीय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अधिवेशन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है। राहुल गांधी इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, जिला और बूथ स्तर के नेताओं से मिलकर कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

Rahul Gandhi

अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए राहुल गांधी 7-8 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे

गुजरात कांग्रेस के पुनर्निर्माण की कवायद

गुजरात कांग्रेस को 2022 के विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था, जहां भाजपा ने 182 में से 156 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस महज 17 सीटों पर सिमट गई थी। इस पराजय के बाद पार्टी के भीतर आत्ममंथन की आवश्यकता महसूस की गई। अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है।

End of Feed