अश्विनी वैष्णव ने राहुल पर लगाई आरोपों की झड़ी , कहा- देश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 29, 2023, 10:25 AM IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ही गलत है।

Ashwini Vaishnaw On Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इसे लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं चूक रही हैं। आज आईटी व रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर ताबड़तोड़ हमला बोला और आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को अदालत और संविधान से ऊपर समझते हैं।

Ashwini-vaishnaw

अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर हमला बोला

राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ही गलत है। राहुल गांधी को लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी हक की राजनीति करते हैं। वे सोचते हैं कि चूंकि वह एक निश्चित परिवार में पैदा हुए हैं, इसलिए वह संविधान, अदालत और संसद से ऊपर हैं। राहुल ये भी सोचते हैं कि वे भारत के संविधान से ऊपर हैं।

End of Feed