'क्या करता है अमित शाह का बेटा?' जानें किस सवाल पर भड़के राहुल गांधी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2023, 02:18 PM IST

Rahul Gandhi Slams Amit Shah And Rajnath Singh: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और अनुराग ठाकुर को खरी-खोटी सुनाते हुए वंशवाद के मुद्दे पर तीखा प्रहार किया है। साथ ही उन्होंने ये दावा किया है कि देश के 60 प्रतिशत हिस्से का 'इंडिया' गठबंधन प्रतिनिधित्व करता है।

Congress News: राहुल गांधी ने वंशवाद की राजनीति को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और अनुराग ठाकुर पर जमकर जुबानी प्रहार किया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जहां तक उन्हें पता है अमित शाह के बेटे भारतीय क्रिकेट को चलाते हैं। राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने नेताओं को देखना चाहिए।

Rahul Gandhi Slams Amit Shah Rajnath Singh

राहुल गांधी ने पूछा- अमित शाह का बेटा क्या करता है?

राहुल ने पूछा, अमित शाह का बेटा क्या करता है?

राहुल गांधी ने राजनीति में वंशवाद को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं पर तीखा प्रहार किया। राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अनुराग ठाकुर पर भी सवाल उठाए। भाजपा लगातार राहुल गांधी पर वंशवाद की राजनीति का आरोप लगा रही है, इसके जवाब में राहुल ने पूछा कि 'अमित शाह का बेटा क्या करता है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है?' राहुल ने आगे बोला कि 'मुझे जितना पता है अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट को चलाता है। बीजेपी को पहले अपने नेताओं को देखना चाहिए कि उनके बच्चे क्या करते हैं। अनुराग ठाकुर के अलावा और भी लोग हैं, जो वंशवाद की राजानीति का उदाहरण हैं।

End of Feed