कांग्रेस नेता राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। राहुल गांधी अक्सर अपनी बहनों के साथ दिल को छू लेने वाले पल साझा करते हैं जो सभी की प्रशंसा बटोरते हैं।
गांधी भाई-बहनों ने एक दिल को छू लेने वाला पल साझा किया
संडे को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण के दौरान भाई-बहन की जोड़ी के बीच ऐसा ही एक खुशी का पल कैमरे में कैद हो गया। श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण के दौरान गांधी भाई-बहनों ने एक दिल को छू लेने वाला क्षण साझा किया, जब दोनों ने snowball fight का आनंद लिया।
राहुल गांधी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में दोनों को snowball fight का आनंद लेते देखा जा सकता है। उनके खुशी के पल की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिस पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Sheen Mubarak!😊A beautiful last morning at the #BharatJodoYatra campsite, in Srinagar.❤️ ❄️ t.co/rRKe0iWZJ9
— ANI (@ANI) Jan 30, 2023
गौर हो कि प्रियंका गांधी शनिवार को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में अपने भाई के साथ शामिल हुईं। इस महीने की शुरुआत में दोनों भाई-बहनों का एक वीडियो वायरल हुआ था।
यात्रा का समापन, श्रीनगर की बर्फबारी और अपनेपन की कुछ तस्वीरें। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सुबह यात्रियों के साथ थी- नाचते… t.co/Rk6WjBEZgg
— ANI (@ANI) Jan 30, 2023
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुए 4,080 किलोमीटर के वॉकथॉन ने देश भर के 75 जिलों का भ्रमण किया।
