Rahul Gandhi: बिहार में सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बाद नीतीश कुमार पर हमला किया। उन्होंने नीतीश का बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि थोउ़ा सा दबाव पड़ते ही उन्होंने यू-टर्न ले लिया। यह हर बार होता है, उन पर जरा सा दबाव पड़ता है, बिहार के मुख्यमंत्री यू-टर्न ले लेते हैं। दरअसल, राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित कर रहे थे। बता दें, राहुल की न्याय यात्रा अब बिहार में प्रवेश कर चुकी है।
राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, अभी जब अखिलेश जी का भाषण चल रहा था तो बघेल जी ने मुझे चुटकुला सुनाया। आपके राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में यह चुटकुला है। राहुल गांधी ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री राज्यपाल के यहां शपथ ग्रहण के लिए गए, बड़ा धूमधाम से उनके शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कुछ मंत्रियों के साथ शपथ ली और वहां से सीएम हाउस के लिए निकल गए। गाड़ी में पता चला कि मुख्यमंत्री अपनी शॉल राज्यपाल के घर पर छोड़ आए हैं। वह ड्राइवर से वापस राज्यपाल आवास चलने को कहते हैं। जैसे ही गवर्नर के पास जाते हैं और दरवाजा खुलता है तो गवर्नर कहते हैं, अरे इतनी जल्दी आ गए? अभी तो 20 मिनट भी नहीं हुए।
दबाव में ले लेते हैं यू-टर्न
राहुल गांधी ने कहा, बिहार की हालत ऐसी ही है। यहां के मुख्यमंत्री थोड़ा सा दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लेते हैं। राहुल गांधी ने कहा, यह दबाव इसलिए क्योंकि मैंने उनसे सीधे कहा कि आपको बिहार में जातीय जनगणना करानी होगी। राहुल ने कहा, हमने आरजेडी के साथ मिलकर नीतीश जी से सर्वे कराने पर जोर दिया, लेकिन इससे भाजपा डर गई। उन्होंने कहा, नीतीश जी यहीं फंस गए और भाजपा ने उन्हें भागने के लिए बैक डोर मुहैया करा दिया। राहुल गांधी ने आगे कहा, लोगों को सामाजिक न्याय दिलाना हमारे गठबंधन की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें नीतीश जी की जरूरत नहीं है।
