महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा सकते हैं राहुल गांधी-प्रियंका, यूपी कांग्रेस को तैयारी रखने के लिए कहा

Mahakumbh 2025: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी पवित्र स्नान के लिए महाकुंभ जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए यूपी कांग्रेस को तैयार रहने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ कब जाना है, इसके बारे में फैसला राहुल करेंगे। यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे इस समय महाकुंभ में हैं।

Mahakumbh 2025: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी पवित्र स्नान के लिए महाकुंभ जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए यूपी कांग्रेस को तैयार रहने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ कब जाना है, इसके बारे में फैसला राहुल करेंगे। यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे इस समय महाकुंभ में हैं। कांग्रेस के दोनों नेताओं के इस दौरे की तारीख अभी तय नहीं है लेकिन अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला हो जाएगा। बताया जा रहा है कि राहुल पहले चार फरवरी को महाकुंभ आने वाले थे लेकिन संसद की कार्यवाही की वजह से उनका यह दौरा नहीं हो सका।

Rahul Gandhi

पवित्र स्नान के लिए महाकुंभ जा सकते हैं राहुल गांधी।

26 मार्च को हो रहा महाकुंभ का समापन

अब चूंकि संसद सत्र के पहले चरण का समापन हो गया है, ऐसे में अब उनके दौरे का कार्यक्रम बन सकता है। बता दें कि महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अमृत स्नान बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग संगम पहुंच रहे हैं। महाकुंभ का समापन 26 मार्च का हो रहा है।

End of Feed