PV Narasimha Rao Bharat Ratna: पीवी नरसिम्हा राव ने आर्थिक सुधारों से बदली थी देश की तस्वीर, अब मिलेगा भारत रत्न

PV Narasimha Rao Bharat Ratna: भारत में आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में जानें जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को केन्द्र सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया था।

PV Narasimha Rao Bharat Ratna: भारत के 9 वें प्रधानमंत्री रहे पीवी नरसिम्‍हा राव का जन्म 28 जून, 1921 को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव करीम नगर में हुआ था। उनका पूरा नाम पामुलापार्ती वेंकट नरसिम्‍हा राव था। पीवी नरसिम्‍हा राव राजनीति के अलावा कला, साहित्‍य, संगीत में माहिर थे। उन्हें भाषाओं में अधिक रूचि थी। वे अपनी बोलचाल में विभिन्न भाषाओं का प्रयोग करते थे। 23 दिसंबर 2004 को नरसिम्‍हा राव का निधन हो गया था।

PV Narasimha Rao

पूर्व प्रधानमंत्री रहे पीवी नरसिम्‍हा राव मिलेगा भारत रत्न

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्‍हा राव को भारत रत्न

अब पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्‍हा राव को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। इसकी जानकारी आज पीएम मोदी ने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए ट्वीट किया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।

End of Feed