राहुल गांधी को मिली राहत, तो क्या बोले पूर्णेश मोदी? जानें पूरा विवाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2023, 07:05 PM IST

Purnesh Modi On Rahul Gandhi: राहुल गांधी को मिली राहत के बाद कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन वाले खेमे में खुशी की लहर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने कहा है कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और आगे सेशंस कोर्ट में जो भी प्रक्रिया चलेगी, वहां इस मामले की कानूनी जंग समाज (मोदी समाज) मिलकर लड़ेगा।

Purnesh Modi Reaction: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए मानहानि के मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी है। अब जल्द ही राहुल की सांसद बहाल हो सकती है। भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने अदालत के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्णेश मोदी ने कहा है कि वो अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने आगे ये दावा किया कि मोदी समाज आगे भी इस कानूनी जंग को मिलकर लड़ेगा।

Purnesh Modi, Rahul Gandhi

राहुल गांधी को राहत, क्या बोले पूर्णेश मोदी?

'पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम मोदी नहीं'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वकील ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम मोदी नहीं है, क्योंकि वह मोढ़ वणिक समाज से आते हैं। पूर्णेश मोदी ने 13 अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा में मोदी उपनाम के संबंध में की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। राहुल गांधी ने सभा में टिप्पणी की थी कि 'सभी --- का एक ही उपनाम मोदी कैसे है?' वहीं राहुल गांधी के वकील ने अदालत में पूर्णेश मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। आपको पूरा माजरा समझाते हैं।

End of Feed