Punjab: सुखबीर सिंह बादल के सामने फायरिंग करने वाले नारायण सिंह चौड़ा की बढ़ी पुलिस रिमांड, 16 दिसंबर को फिर होगी पेशी

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा की पुलिस रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। स्थानीय अदालत ने शनिवार को नारायण सिंह चौड़ा की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने कहा कि सभी दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने हमें दो दिन की और पुलिस रिमांड दी है।

Sukhbir Singh Badal: अमृतसर के गोल्डन टेंपल के बाहर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा की पुलिस रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अमृतसर कोर्ट ने शनिवार को स्वर्ण मंदिर परिसर में 4 दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर कथित हत्या के प्रयास के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा की रिमांड 2 दिन और बढ़ा दी है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने कहा कि सभी दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने हमें दो दिन की और पुलिस रिमांड दी है। आरोपी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील जगदीप सिंह रंधावा ने कहा कि नारायण सिंह चौड़ा को अगली बार 16 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

Narayan Singh Chaura

नारायण सिंह चौड़ा फिर बढ़ी पुलिस रिमांड

16 दिसंबर को फिर कोर्ट में होगी नारायण सिंह चौड़ा की पेशी

रंधावा ने कहा कि आज पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी, लेकिन दो दिन की रिमांड मिली। पुलिस ने अदालत में दलील दी कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) से अभी भी कुछ सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की जरूरत है। हमने दलील दी कि यह मामला एसजीपीसी और जांच एजेंसी के बीच का है, और नारायण सिंह की आगे की रिमांड की जरूरत नहीं है। अब उन्हें 16 दिसंबर को पेश किया जाएगा।

End of Feed