पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार, हथियार समेत नकली करेंसी बरामद

ISI Terrorist: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने घरिंडा पुलिस स्टेशन के पास पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) एजेंसी से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, एक .30 कैलिबर पिस्तौल, 3 मैगजीन और 2.15 लाख रुपये की नकली करेंसी भी बरामद की।

ISI Terrorist: सीमा पार तस्करी और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने घरिंडा पुलिस स्टेशन के पास पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) एजेंसी से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, एक .30 कैलिबर पिस्तौल, 3 मैगजीन और 2.15 लाख रुपये की नकली करेंसी भी बरामद की। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने कहा कि यह खेप आईएसआई के गुर्गों द्वारा क्षेत्र में अशांति पैदा करने के लिए भेजी गई थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

ISI

पंजाब पुलिस ने पाक-आईएसआई से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार किया

विदेश में रहने वाला ISI का एजेंट सेहलम रच रहा साजिश

इस सप्ताह की शुरुआत में अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) इकाई ने संभावित आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।जिसके दौरान एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया था। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयवीर त्यागी उर्फ जावेद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश (यूपी) के सहारनपुर के बरौली गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में लुधियाना में रह रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सीआई अमृतसर टीम को एक इनपुट मिला था जिसमें बताया गया था कि विदेश में रहने वाला व्यक्ति सेहलम, जो पाकिस्तान की आईएसआई के लिए काम कर रहा है, अपने चचेरे भाई जयवीर त्यागी के साथ मिलकर राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए विभिन्न शहरों में आतंकी हमलों के जरिए सरकारी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है।

End of Feed