'क्या रेड में एक रुपया भी मिला?' पंजाब कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के घर ईडी की कार्रवाई पर AAP का केंद्र पर निशाना

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई लुधियाना स्थित उनके आवास से शुरू हुई, जहां सुबह ही ED की टीम पहुंच गई। इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के नोताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

ED Raids Punjab Cabinet Minister Sanjeev Arora: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई पंजाब के लुधियाना स्थित उनके आवास पर की गई, जहां सुबह-सुबह ED की टीम पहुंची। रेड के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अरोड़ा के घर के अलावा उनके अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी जा रही है।

sanjeev arora

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड पड़ी।

अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

ईडी की इस कार्रवाई पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने केंद्र सराकर पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, :आम आदमी पार्टी के नेता के यहां तीन दिन में ये दूसरी ED की रेड है। क्या प्रधान मंत्री जी बतायेंगे कि अभी तक “आप” नेताओं के यहां जो इतनी सारी अनगिनत रेड की हैं, उनमे कितना काला पैसा मिला? एक रुपया भी मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप केवल सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।"

End of Feed