खनौरी सीमा पर मारे गए शुभकरण के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये, बहन को नौकरी, पंजाब सरकार का ऐलान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 12:09 PM IST

प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण के परिवार को मुआवजा और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। इन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की है।

1 Crore For Shubhkaran Family: खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और उसकी बहन को सरकारी नौकरी मिलेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह ऐलान किया। पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में बुधवार को झड़प में बठिंडा के शुभकरण सिंह (21) की मौत हो गई थी और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यह घटना तब हुई जब प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों ने बैरिकेडिंग की ओर बढ़ने की कोशिश की थी।

kisan protest

मारे गए प्रदर्शनकारी किसान के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा

पंजाब सरकार देगी एक करोड़ रुपये

सीएम मान ने एक पोस्ट में कहा, खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रदर्शनकारी शुभकरण के परिवार को मुआवजा और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने किसान की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की है।

End of Feed