'पंजाब बंद किसी समस्या का हल नहीं...', बैठक को बीच में छोड़कर चले गए 'नाराज' CM; किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े

Farmers Protest: किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए पंजाब सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं के बीच सोमवार को वार्ता बीच में ही टूट गई। मुख्यमंत्री के साथ दो घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रहने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं ने पांच मार्च से यहां एक सप्ताह तक चलने वाले धरने के अपने आह्वान पर आगे बढ़ने की घोषणा की।

Farmers Protest: किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए पंजाब सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं के बीच सोमवार को वार्ता बीच में ही टूट गई। किसान नेताओं ने दावा किया कि (पंजाब के) 'नाराज' मुख्यमंत्री भगवंत मान 'बिना किसी उकसावे के बैठक से बाहर चले गए।'

Farmer protest

भगवंत मान और किसानों के बीच बेनतीजा रही बातचीत

दो घंटे तक चली वार्ता

मुख्यमंत्री के साथ दो घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रहने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं ने पांच मार्च से यहां एक सप्ताह तक चलने वाले धरने के अपने आह्वान पर आगे बढ़ने की घोषणा की। पंजाब सरकार ने एसकेएम नेताओं को उनके नियोजित विरोध प्रदर्शन से पहले यहां पंजाब भवन में मुख्यमंत्री के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया था।

End of Feed