Cold Weather: पंजाब और हरियाणा कड़ाके की ठंड की चपेट में, लोगों का सर्दी से हाल बेहाल

Punjab & Haryana weather: अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 6.9 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब के पठानकोट और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Punjab & Haryana weather

पंजाब, हरियाणा की सर्दी ढा रही सितम

पंजाब के अमृतसर में रात के समय तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

End of Feed