Project Kusha: स्वदेशी लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस सिस्टम पर काम कर रहा भारत, रूस की S-400 जैसी होगी ताकत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 1, 2023, 12:13 PM IST

लंबी दूरी की निगरानी और अग्नि नियंत्रण रडार के साथ मोबाइल एलआर-एसएएम में कई प्रकार की इंटरसेप्टर मिसाइलें होंगी जो 150 किमी., 250 किमी. और 350 किमी. की दूरी पर दुश्मन के हथियारों-विमानों को नष्ट करने के लिए डिजाइन की गई हैं।

Long-Range Air Defence System: देश के सामने मौजूद चुनौतियों के मद्देनजर भारत कई तरह के हथियार और वेपन सिस्टम पर काम कर रहा है। इसी के तहत भारत 350 किमी. तक की रेंज वाली अपनी लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) इस अहम प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। 'प्रोजेक्ट कुश' (Project Kusha) के तहत भारत अपनी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (LR-SAM) का विकास करने की दिशा में अग्रसर है।

India's Missile air defence system

भारत का स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम

रूस की S-400 एयर डिफेंस सिस्टम जैसा

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रूस की एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम जैसा ही है। इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ संयुक्त रूप से विकसित कुश को मई 2022 में सुरक्षा के लिए कैबिनेट समिति ने हरी झंडी दी थी। इसे किसी भी सैन्य उपकरण और हार्डवेयर की खरीद की दिशा में पहला कदम यानि आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई थी। रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने भारतीय वायुसेना के लिए 21,700 करोड़ रुपये में अपने पांच स्क्वाड्रन खरीदे थे।

End of Feed