PM Modi in Varanasi: काशी को आज क्या-क्या सौगात देंगे पीएम मोदी? जानिए विकास परियोजनाओं से जुड़ी सारी बात

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 10:17 AM IST

Modi in Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। शुक्रवार को वह कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। मोदी रविदास की भव्य मूर्ति का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसके बाद वह करखियाव अमूल प्लांट परिसर में 14 हजार करोड़ से अधिक की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

PM Modi visit Varanasi latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को यहां अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे, जहां वह शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे।

Modi in Varanasi

बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरा: संत गुरु रविदास के 647वें जयंती समारोह में होंगे शामिल

वह करीब सवा ग्यारह बजे संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर ‘पूजा’ एवं ‘दर्शन’ करेंगे। उसके बाद वह संत गुरु रविदास के 647वें जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, 'काशी पहुंचने पर (मैंने) शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। इस परियोजना का हाल में उद्घाटन किया गया और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार रहा है।'

End of Feed