जितना कीचड़ उछालेगी कांग्रेस, उतरे ही शानदार ढंग से खिलेगा कमल...बोले प्रधानमंत्री मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 09:34 PM IST

PM Modi News in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण गुजरात के नवसारी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "जब भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार राजनीति का लक्ष्य बन जाता है, तो देश की विरासत को संरक्षित करने पर ध्यान नहीं दिया जाता है।"

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी जाति के बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, विपक्षी दल के पास उन्हें गाली देने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए 400 से अधिक सीट जीतने के संकल्प को और मजबूत करेगा।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, दशकों तक देश पर शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने इसकी समृद्ध विरासत को नजरअंदाज किया है जबकि दूसरी ओर, केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश के विकास और अपनी विरासत को संरक्षित करने पर बराबर ध्यान दे रही है। उनका यह बयान अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के ठीक एक महीने बाद आया है।

End of Feed