प्रधानमंत्री ने त्याग और समर्पण के नए मानक स्थापित किए, दुनिया में बढ़ाया भारत का मान...अमित शाह ने गिनाई एक-एक उपलब्धि

अमित शाह ने एक्स पर हैशटैग हैप्पी बर्थडे मोदीजी के साथ लिखा, लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, जो अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदृष्टि से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं ...

Amit Shah Congratulates PM Modi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वे अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आए हैं और उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मंगलवार को 74 साल के हो गए। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दशकों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र के लिए त्याग और समर्पण के नए मानक तय किए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि देश को मोदी के रूप में एक ऐसा निर्णायक नेता मिला है, जिसने वंचित वर्ग के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है।

Amit shah

अमित शाह

देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ भारत का मान भी बढ़ाया

अमित शाह ने एक्स पर हैशटैग हैप्पी बर्थडे मोदीजी के साथ लिखा, लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, जो अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदृष्टि से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और उन्होंने देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ भारत का मान भी बढ़ाया है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। शाह लंबे समय से मोदी के राजनीतिक सहयोगी रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में राष्ट्र प्रथम के विचार को पुनर्स्थापित करने की दिशा में काम किया है। शाह ने कहा कि संगठन से सरकार में शीर्ष तक पहुंचने की यात्रा के दौरान जनकल्याण एवं समाज के हर आयुवर्ग का कुशलक्षेम मोदी के लिए सर्वोपरि रहा है।

End of Feed