'प्रधानमंत्री ने बोर कर दिया, मुझे मैथ के डबल पीरियड की याद आ गई...' संसद में पीएम मोदी के भाषण पर बोलीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi on PM Modi Speech: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मेरे लिए यह नया अहसास था, मैंने सोचा था कि प्रधानमंत्री जी कुछ नया बोलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने पूरी तरह बोर कर दिया। मुझे दशकों बाद स्कूल में मैथ के डबल पीरियड की याद आ गई।

Priyanka Gandhi on PM Modi Speech: लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के 11 संकल्पों को खोखला बताया। उन्होंने कहा, अगर प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, तो उन्हें अडाणी पर बहस करनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा, मेरे लिए यह नया अहसास था, मैंने सोचा था कि प्रधानमंत्री जी कुछ नया बोलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Priyanka Gandhi on PM Modi Speech

पीएम मोदी-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में एक नई चीज नहीं बोली, उन्होंने पूरी तरह बोर कर दिया। मुझे दशकों बाद स्कूल में मैथ के डबल पीरियड की याद आ गई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान जेपी नड्डा, अमित शाह और पीयूष गोयल भी बोर होने लगे थे।

End of Feed