IT ड्राफ्ट नियमों को वापस लेने की मांग, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने पारित किया प्रस्ताव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस) नियमों में प्रस्तावित संशोधनों के ड्राफ्ट की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने समीक्षा की है और एक प्रस्ताव पारित किया है। इसमें पीसीआई ने व्यापक बदलाव की वकालत की है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने एक औपचारिक प्रस्ताव पारित कर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस) नियमों में प्रस्तावित संशोधनों के ड्राफ्ट को पूरी तरह वापस लेने की मांग की है।

press club of india

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया

11 अप्रैल को पारित इस प्रस्ताव में प्रेस क्लब ने प्रस्तावित नियमों के प्रेस की स्वतंत्रता और डिजिटल मीडिया की स्वायत्तता पर संभावित प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता जताई। प्रस्ताव में कहा गया कि ऑनलाइन कंटेंट को नियंत्रित करने वाला कोई भी नियामक ढांचा संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मूल अधिकारों का सम्मान करे।

End of Feed