पुरी और अहमदाबाद सहित देशभर में आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के सबसे बड़े और सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है और यह प्रमुख तौर पर गुरुवार, 16 जुलाई, 2026 को ओडिशा के पुरी शहर में मनाई जाएगी।

Jagannath Rath Yatra: पुरी और अहमदाबाद सहित देशभर के विभिन्न स्थानों में आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो रही है और इस अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक्स पर संदेश लिखा- महाप्रभु की रथयात्रा के पावन अवसर पर मैं देश-विदेश में श्रीजगन्नाथ के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। लोकमान्यता है कि इस पवित्र यात्रा की महान परंपरा के दौरान चक्रराज सुदर्शन, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा सहित महाप्रभु श्रीजगन्नाथ भक्तों से मिलते हैं। भक्तों और भगवान के मिलन का यह भावपूर्ण अवसर अद्वितीय होता है। मेरी प्रार्थना है कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की कृपा से हमारे देश और देशवासियों की सुख-समृद्धि में निरंतर वृद्धि होती रहे। जय जगन्नाथ!

Jagannath yatra

आज से जगन्नाथ रथ यात्रा

वहीं, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो। देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत। पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते॥

End of Feed