बिहार में लालू-नीतीश के बीच 'पोस्टर वार' जारी; विधानसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे को ऐसे कोस रही जेडीयू और आरजेडी

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी मौसम में सभी की निगाहें लालू यादव और नीतीश कुमार पर टिकी रहेंगी। इस बीच सूबे की सियासत में पोस्टर वार का दौर जारी है। इन दिनों राजद लगातार जदयू पर प्रहार कर रही है, वहीं अब जदयू के पोस्टर में राजद पर निशाना साधा गया है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे को घेरने में जुटे हुए हैं।

Lalu vs Nitish in Bihar Election: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसे लेकर एक-दूसरे को घेरने का भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में बिहार में पोस्टर वार जारी हो गया है। जदयू कार्यकर्ताओं ने नया पोस्टर जारी किया है।

Lalu Yadav vs Nitish Kumar in Bihar Chunav

लालू यादव vs नीतीश कुमार।

"जंगलराज का अत्याचार, भूलेगा नहीं बिहार"

जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से जारी भूलेगा नहीं बिहार नाम के इस पोस्टर में "जंगलराज का अत्याचार, भूलेगा नहीं बिहार" लिखा है। पोस्टर में स्कैनर भी दिया गया है, जिसे स्कैन करते ही राजद शासनकाल के कानून-व्यवस्था की जानकारी मिलेगी।

End of Feed