Pooja Khedkar: विवादों के बीच पूजा खेडकर कोर्ट से बोली- "AIIMS में अपनी विकलांगता की जांच कराने को तैयार"

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 5, 2024, 10:02 PM IST

Pooja Khedkar news: न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को तय की है। उन्होंने इस बात को रिकॉर्ड में दर्ज किया कि पुलिस ने आगे की जांच के लिए 10 दिन और मांगे हैं।इस बीच उच्च न्यायालय द्वारा खेडकर को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी।

Pooja Khedkar news: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की पूर्व परिवीक्षा अधिकारी पूजा खेडकर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अपनी चिकित्सा जांच कराने को तैयार हैं।अदालत आपराधिक मामले में खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार कर रही थी।

Pooja Khedkar

पूर्व परिवीक्षा अधिकारी पूजा खेडकर

खेडकर की यह दलील दिल्ली पुलिस के इस आरोप के उत्तर में आई है कि उनका (खेडकर का) एक विकलांगता प्रमाण पत्र 'जाली' हो सकता है।

End of Feed