प्रदूषण को लेकर दिल्ली ने हरियाणा-पंजाब को घेरा, बोले पर्यावरण मंत्री- हमारे पड़ोसी बैठे चुपचाप और...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 8, 2023, 02:33 PM IST

Pollution in Delhi: इस बीच, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि केंद्र, दिल्ली सरकार और पड़ोसी राज्यों को शहर में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए आम सहमति से एक फार्मूला विकसित करना चाहिए और इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Pollution in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पड़ोसी राज्यों को घेरते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है- मैं लगातार केंद्र सरकार से अपील कर रहा हूं कि इस मसले पर संयुक्त रूप से काम किया जाना चाहिए। शहर में हम लगातार ग्रैप के नियमों को लागू कर रहे हैं, पर हमारे पड़ोसी राज्य चुपचाप बैठे हैं।

delhi pollution gopal rai

दिल्ली में बुधवार (आठ नवंबर, 2023) को भी प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

राय का साफ कहना है, "आसपास के राज्यों की सरकारें और केंद्र इस मसले पर कुछ भी नहीं कर रहा है।मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नियमों का पालन होगा...मैं लगातार आसपास के राज्यों में पटाखों पर बैन लगाए जाने की मांग उठा रहा हूं। बीजेपी प्रदूषण को काबू तो करना चाहती है, मगर वह ऐसा सिर्फ बयानों के जरिए करना चाहिए है।"

End of Feed