संदेशखाली में अब 'खालिस्तानी' पर छिड़ा सियासी संग्राम, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बोला हमला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 07:05 AM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने बड़ी ही निर्लज्‍जता के साथ संवैधानिक सीमाओं को लांघ दिया है।

Sandeshkhali: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के विवादित संदेशखाली का दौरा करने से रोकने के लिए धमखाली में तैनात एक सिख आईपीएस अधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा कथित तौर पर खालिस्तानी कहने पर विवाद छिड़ गया है। अधिकारी के साथ मौजूद भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने दावा किया कि पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे थे और इस आरोप को खारिज कर दिया कि भाजपा समर्थकों ने उन्हें 'खालिस्तानी' कहा।

Mamata Suvendu

संदेशखाली पर संग्राम

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बिफरे आईपीएस अधिकारी

आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए सुने गए, सिर्फ इसलिए कि मैंने पगड़ी पहनी है, आप लोग मुझे खालिस्तानी कह रहे हैं? क्या आपने यही सीखा है? अगर कोई पुलिस अधिकारी पगड़ी पहनता है और अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाता है, तो वह आपके लिए खालिस्तानी बन जाता है? आपको शर्म आनी चाहिए। जसप्रीत सिंह ने कहा, मैं तो बस अपना काम कर रहा हूं। क्या मैंने आपके धर्म के बारे में कुछ कहा? आप मेरे धर्म के बारे में क्यों बोल रहे हैं?

End of Feed