Mumbai: कांग्रेस दफ्तर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, तो पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज की FIR

Mumbai Congress Office Vandalism Case: भाजपा युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर लिया है। मुंबई कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। आपको बताते हैं कि किन-किन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

FIR against BJP Yuva Morcha workers: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की और दावा किया कि महाराष्ट्र में विपक्षी दल ने हमेशा डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का अपमान किया है। पुलिस ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की, फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया और पोस्टर फाड़ दिए। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Mumbai Congress Office Vandalism Case

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज।

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। आजाद मैदान पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 74, 118(1), 189 (1)(सी), (2), (3), 190, 191(2), 192, 324(3), 333, के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना और उनके साथ मौजूद 30-40 बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

End of Feed