LIVE

PM Narendra Modi's Address to Nation: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी बोले- 'हमने Pak के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है...'

रवि वैश्यUpdated May 12, 2025, 21:39 IST

PM Narendra Modi's Address to Nation Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देश के नाम पहला संबोधन दिया, पीएम ने कहा कि 'बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं।'

PM Narendra Modi's Address to Nation: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी बोले- 'हमने Pak के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है...'
PM Narendra Modi's Address to Nation: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी बोले- 'हमने Pak के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है...'

PM Narendra Modi's Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान पर किए गए पलटवार के बारे में अपनी बात रखी, पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं है, ये देश को कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेटर्स पर सटीक प्रहार किया। पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है। उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज देश की हर माता, हर बहन और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं है, ये देश को कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेटर्स पर सटीक प्रहार किया, उन्होंने आगे कहा कि बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटी रहे हैं। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता हैलेकिन जब देश एक-जुट होता है, नेशन फर्स्ट की भावना से भरा होता है, राष्ट्र सर्वोपरी होता है, तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं, परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं जब पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर भारत की मिसाइलों और ड्रोनों ने हमला बोला तो आतंकी अड्डे ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया।

MAY 12, 2025 21:02 IST

PM मोदी का कड़ा संदेश- 'हमने सैन्य कार्रवाई स्थगित किया है...'


पाकिस्तान में बनाए गए आतंकी ठिकानों को खंडहर बनाया गया पाकिस्तान की तरफ से जब ये कहा गया कि उसकी ओर से किसी तरह की आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा तो भारत ने भी उस पर विचार किया हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रास्ता अपनाता है
MAY 12, 2025 20:42 IST

पीएम मोदी बोले- मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध की



पीएम मोदी बोले- मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध की, ये युद्ध का युग नहीं, लेकिन आतंकवाद का युग भी नहीं, न्यू एज वारफेयर में अपनी श्रेष्टता सिद्ध की मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध की, दुनिया देख रही है 21वीं सदी में मेड इन इंडिया हथियारों का समय आ गया है, हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हमारी एकता, हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, ये एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।
MAY 12, 2025 20:41 IST

'पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी, PoK पर ही होगी'


पीएम बोले- पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इंफ्रास्क्चर का खात्मा करना होगा, इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है, भारत का मत एकदम स्पष्ट है, टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा कि हमारी नीति स्पष्ट है पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी, PoK पर ही होगी।
MAY 12, 2025 20:25 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...हमने अभी पाकिस्तान के आतंकवादी और सैन्य स्थलों पर अपने हमले रोक दिए हैं..."

MAY 12, 2025 20:22 IST

पीएम मोदी बोले-टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकता


पीएम मोदी बोले- टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकता, अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेररिज्म पर ही होगी, पीओके पर ही बात होगी, हमने अपने एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है, आगे हम पाकिस्तान के वादे को कसौटी पर कसेंगे, हमारी सेना अलर्ट पर है
MAY 12, 2025 20:23 IST

'हमने अपने एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है, आगे हम पाकिस्तान के वादे को कसौटी पर कसेंगे'



पीएम मोदी बोले- हमने अपने एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है, आगे हम पाकिस्तान के वादे को कसौटी पर कसेंगे, हमारी सेना अलर्ट पर है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर भारत की नीति है।
MAY 12, 2025 20:24 IST

'भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा'

पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के खिलाफ भारत की नीति है ऑपरेशन सिंदूर। भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा, मैं भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं।
MAY 12, 2025 20:18 IST

"आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत इतना बड़ा कदम उठाएगा..."

MAY 12, 2025 20:15 IST

''हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है"

MAY 12, 2025 20:14 IST

"आज मैं (सशस्त्र बलों के) इस शौर्य, पराक्रम और साहस को हमारे देश की हर मां को, देश की हर बहन को और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं"

MAY 12, 2025 20:41 IST

सेना ने असीम शौर्य का प्रदर्शन किया


पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन को सैल्यूट करता हूं। उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज देश की हर माता, हर बहन और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई दी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। ये देश के सद्भाव को तोड़ने की कोशिश भी थी।
MAY 12, 2025 20:16 IST

'छुट्टियां मानाने गए लोगों का धर्म पूछ कर उनके बच्चों के सामने बेहरहमी से मार डाला'

22 अप्रैल को आतंकवादी ने बर्बरता दिखाई थी। छुट्टियां मनाने गए पर्यटकों का धर्म पूछ कर उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला। यह आतंक का वीभत्स चेहरा था। देश के सद्भाव को तोड़ने की कोशिश की यह पीड़ा बहुत बड़ी थी। मेरे लिए हर कोई आतंक के खिलाफ कड़ी कार्यवाई के लिए उठ खड़ा हुआ -हमने आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने के लिए खुली छूट दे दी।हमने अपनी सेनाओं को आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की खुली छूट दे दी है। आज हर आतंकी संगठन जान चुका है की हमारे बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।
MAY 12, 2025 20:03 IST

पीएम मोदी बोले- हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा


मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को , खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं.
हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया. मैं उनकी वीरता को उनके साहस को उनके पराक्रम को देश की हर माता, बहन और बेटी को आज समर्पित करता हूं
MAY 12, 2025 20:02 IST

पीएम मोदी ने सभी के पराक्रम को सैल्यूट किया

MAY 12, 2025 19:37 IST

'कैसे सेना ने पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब दिया'

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि कैसे सेना ने पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब दिया, उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादियों की तरफ से कई घटनाएं हुईं। पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों की गतिविधियों का स्वरूप बदला है। वह निर्दोष नागरिकों पर हमले कर रहे थे, जो अपना बचाव नहीं कर सकते थे। पहलगाम तक उनके पाप का घड़ा भर गया था।
MAY 12, 2025 19:36 IST

'8 और 9 मई को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और अन्य हथियारों से कई हमले किए गए'

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से किए गए हर हमले को भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम किया। जो कुछ बच भी गया, उसे भारतीय सेना ने नेस्तनाबूत कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने बॉर्डर क्रॉस किए बिना कार्रवाई की थी, तो उम्मीद थी कि पाकिस्तान की तरफ से भी इसी तरह की कार्रवाई होगी। इसके लिए हमने अपने एयर डिफेंस की पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी। उन्होंने बताया कि 8 और 9 मई को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और अन्य हथियारों से कई हमले किए गए, हमारे डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमले को विफल किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के एयरफील्ड को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि हमारी एयरफील्ड पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं।
MAY 12, 2025 19:34 IST

नौ आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था

एयर मार्शल ए.के. भारती ने 7 मई को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में भी बताया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में नौ आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था।
MAY 12, 2025 19:34 IST

DGMO की प्रेस कांफ्रेंस में बताई गईं 'ऑपरेशन सिंदूर' की अहम जानकारियां

इससे पहले दिन में सेना के डीजीएमओ (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, महानिदेशक एयर ऑपरेशन एयर मार्शल ए.के. भारती और महानिदेशक नौसेना ऑपरेशन वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि पाकिस्तान की आक्रामकता के सामने भारत की वायु रक्षा तैयारियां किस तरह मजबूत और अभेद्य रही हैं।
MAY 12, 2025 19:32 IST

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में मारे गए 100 आतंकी


पहलगाम आतंकवादी हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए भारत ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया। इसके तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पांच जगहों और पाकिस्तान के पंजाब में चार जगहों पर आतंकी ढांचों एवं ठिकानों को निशाना बनाकर हमला हुआ। इन हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।