पीएम मोदी का कल गुजरात और दमन दौरा, 22 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Gujarat-Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे करीब 22,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi Gujarat-Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर गुजरात और दमन (Gujarat development projects) का दौरा करेंगे। यह दौरा विकास कार्यों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान करीब 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। अपने दौरे की शुरुआत में प्रधानमंत्री सूरत पहुंचेंगे, जहां वे हजीरा क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। यहां चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। इसके बाद वे सूरत में कई बड़ी विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 18,800 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Gujarat development projects

वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे और ESIC अस्पताल का शुभारंभ (फाइल फोटो)

सूरत में प्रधानमंत्री एक 200 बिस्तरों वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल से क्षेत्र के कामकाजी लोगों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह और सात का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में सड़क संपर्क और तेज़ और आसान हो जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री दमन जाएंगे। यहां वे ‘नमो हवाई अड्डा’ के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही दमन में एक नए नमो अस्पताल का भी उद्घाटन किया जाएगा।

End of Feed